Related Posts

Bhiwani INLD Remembers Devi Lal


भिवानी में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि मनाते इनेलो कार्यकर्ता।

भिवानी शहर में इनेलो (INLD) ने देवीलाल चौक पर पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के समक्ष सर्व धर्म हवन यज्ञ किया और प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही ताऊ देवीलाल को याद करते हुए उनके पद

.

इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी माहु ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई है। इसके लिए देवीलाल चौक पर हवन यज्ञ किया गया, वहीं ताऊ देवीलाल को याद किया। इस दौरान ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

भिवानी में इनेलो ने मनाई पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि।

देवीलाल के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान

वहीं सर्व धर्म सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूरी व कमेरे वर्ग की आवाज हमेशा ताऊ देवीलाल ने उठाई। उनके द्वारा किए गए कामों को आज चाहे कोई भी सरकार आए, वह आगे बढ़ा रही है। उनके जैसे युग पुरुष संसार में बिरले ही पैदा होते हैं।

अशोक ढाणी माहु ने कहा कि ताऊ देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए 30 मार्च को अभय चौटाला ने सभी जिलाध्यक्षों की बैठक ली थी। जिसमें कहा था कि 1 अप्रैल से प्रदेश की सभी मंडियों में कार्यकर्ता बैठाए। किसानों को जो भी समस्या हो, उनका समाधान करवाया जाए, ताकि किसान परेशान ना हो। इसके लिए भिवानी की सभी 7 मंडियों में इनेलो के कार्यकर्ता किसानों की मदद के लिए मौजूद रहते हैं।

भिवानी में इनेलो ने मनाई पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

इनेलो युवा जिला संगठन सचिव घनश्याम गर्ग, इनेलो के ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील स्वामी व इनेलो नेता अशोक तंवर ने भी ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें याद किया और कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें