Related Posts

अबोहर में ट्रैक्टर चालक को कुचलकर वाहन चालक फरार:बठिंडा का रहने वाला है मृतक, पुलिस सीसीटीवी से कर रही आरोपी की तलाश




फाजिल्का अबोहर-मलोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव बहावलवासी के कट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब सवा 11 बजे हुआ। बठिंडा निवासी जसविंदर सिंह पुत्र चंद सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर PB 03AP 5756, स्वराज 724) पर सवार होकर मलोट से अबोहर की ओर आ रहा था। जब वह गांव बहावलवासी के कट के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जसविंदर सिंह उछलकर सड़क पर गिर गया और अज्ञात वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों में पलटी ट्राली ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क के नीचे खेतों में जा पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक जसविंदर सिंह के परिजन अजीत सिंह पुत्र झंडा सिंह अबोहर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा फोर्स और समाजसेवियों ने संभाला मोर्चा सूचना पर सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम के एएसआई कृष्ण लाल, सीटी मनीष कुमार और युवराज सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामाजिक संस्था ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सदस्यों के सहयोग से शव को कब्जे में लिया और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवाया। थाना सदर अबोहर पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें