spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Banswara Govt Teacher Suicide | Wife Dispute | Padar Village


पत्नी के पीहर जाने से नाराज सरकारी शिक्षक ने सुसाइड कर लिया। युवक घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला।

.

घटना जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के पादर गांव में शनिवार की रात को हुई, जिसका पता आज रविवार की सुबह लगा। पुलिस ने मृतक के ताऊ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​मोटागांव थाने के एएसआई महिपाल सिंह ने बताया- थाना क्षेत्र के पादर निवासी महेंद्र(31) पुत्र नाथूलाल दायमा के ताऊ धनजी दायमा ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुशलगढ़ क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर तैनात था।

पत्नी के पीहर जाने से नाराज था रिपोर्ट के अनुसार- महेंद्र शनिवार को रोजाना की तरह खाना खाकर घर की ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि परिजन ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। आज सुबह घर में काम करने वाली लड़की आई और ग्राउंड फ्लोर पर सफाई करने के बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो महेंद्र फंदे पर लटका हुआ मिला।

लड़की के चिल्लाने पर परिजन महेंद्र के कमरे में पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए गनोड़ा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और शव को लेकर महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंची।

​ताऊ ने बताया कि महेंद्र की पत्नी करीब एक महीने से अपने पीहर में रह रही थी। इसी बात को लेकर महेंद्र नाराज था।

पुलिस बोली- हर एंगल से कर रहे जांच एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि मृतक के 3 साल की बेटी है। रविवार शाम को मोटा गांव थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के पास फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए

पत्नी ने सुसाइड किया तो पति ट्रेन के आगे कूदा:इंस्टाग्राम पर लिखा-तेरे बिना नहीं रह सकता, दो दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था

झुंझुनूं में पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। 2 दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था। पूरी खबर पढ़िए



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles