spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जमशेदपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3.71 किलो बरामद:पुलिस ने बारीडीह इलाके से आरोपी को पकड़ा, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई




जमशेदपुर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 किलो 71 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी बारीडीह इलाके से हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को परसुडीह निवासी एक व्यक्ति के बारीडीह इलाके में गांजा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को सूचित किया गया। तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने बारीडीह गोलचक्कर के आसपास संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की। कोशी रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा, जिसका हुलिया प्राप्त सूचना से मेल खाता था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिंकू कर्माकार उर्फ पुसा (35), निवासी परसुडीह के रूप में हुई है। उसके पास से एक काले रंग का पिट्ठू बैग मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से तीन भूरे रंग के पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में पिंकू कर्माकार ने स्वीकार किया कि पैकेट में गांजा था। बरामद गांजे का कुल वजन 3 किलो 71 ग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपए है। आरोपी ने पुलिस को इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी दी है। इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles