Related Posts

AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने पर चंडीगढ़ सांसद का तंज:मनीष तिवारी बोले- लड्डू खाकर तुरी, इनके पल्ले कुछ नहीं, SIR पर बीजेपी काटेगी आपके वोट




चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने पंजाब में चल रहे हालिया घटनाक्रम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि यह लड्डू खाकर तुड़ने वाली बात है, इनके पल्ले कुछ भी नहीं है। वह सेक्टर 56 के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकार ने राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के आप छोड़ने के मुद्दे को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने इस तरह से जवाब दिया। SIR के नाम पर बीजेपी काटेगी आपका वोट
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पूरे देश में केंद्र सरकार की तरफ से जो एसएआर की प्रक्रिया चलाई जा रही है, उसके तहत लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। आप सभी को अभी से तैयार रहना है। 2002 में जिन लोगों की वोट नहीं बनी थी, उन्हें अपने माता-पिता के वोट डालने का रिकॉर्ड दिखाना होगा, नहीं तो भाजपा सरकार आपका वोट खा जाएगी। यह सरकार की नीति है। नए संशोधन बिल पर देश को किया गुमराह
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से संसद में नया संशोधन विधेयक बिल लाया गया था, जबकि उसमें ऐसा कुछ नहीं था, क्योंकि यह विधेयक 2023 में लाया गया था। यह तो परिसीमन का विधेयक था, जिसके जरिए यह पूरे देश में लोकसभा और राज्यसभा की सीटें बढ़ाना चाहते थे।
यह अपनी मर्जी और अपने फायदे के हिसाब से ऐसा कर रहे थे। इस कारण इस बिल को विपक्ष ने पास नहीं होने दिया, लेकिन यह लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि विपक्ष ने नारी शक्ति विधेयक पास नहीं होने दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें