Related Posts

लुधियाना में बाइक सवारों का हुड़दंग- VIDEO:बाजार में हथियार लहराए, लाठी-डंडों से स्कूटी-बाइक तोड़ी, पत्थर बरसाए; महिलाएं डरकर भागीं




पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने गुरुवार रात जमकर हुड़दंग मचाया। धारदार हथियारों से लैस 5 युवकों के गैंग ने गलियों और बाजार में घूमकर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कई दुकानों और घरों पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि रात करीब सवा 10 बजे जनकपुरी की गली नंबर-6 में बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए, जबकि कुछ पैदल ही गलियों में हथियार लेकर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद वे हंगामा करते हुए गणेश नगर रोड और बाजार से होते हुए गली नंबर-7 में पहुंच गए। यहां भी अचानक से बदमाश ईंट-पत्थर चलाने लगे। इलाके में जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उधर, जानकारी मिलते ही मौके पर जनकपुरी चौकी से कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और पीसीआर टीम पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… जनकपुरी में बदमाशों का उत्पात, कई वाहनों में तोड़फोड़
जनकपुरी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, पास में खड़ी एक एक्टिवा और एक जुपिटर स्कूटी में रोड और लाठी से तोड़फोड़ की। इलाके में दहशत, महिलाओं ने भागकर बचाई जान अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हंगामे के दौरान कुछ महिलाएं और स्थानीय लोग घरों की ओर दौड़ते दिखे। 5 युवक सड़क पर लाठी-डंडे लेकर घूमते दिखे। लोग बोले- वारदात के 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची घटना के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वारदात के करीब 30 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कब्जे में ली सीसीटीवी फूटेज मामले में SHO जसवीर सिंह ने कहा किइन युवकों ने पहले गली नंबर 6 में ईंट-पत्थर फेंके, बाद में यह सात नंबर गली में आकर भी लोगों से भिड़े। सीसीटीवी कब्जे में ले ली है और इनकी पहचान कर पुलिस मामला दर्ज करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें