फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर की अनाज मंडी कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद सहित विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव शुरू हुए। अग्रवाल भवन में सुबह 9 बजे से मतदान जारी हुआ। चुनाव कमेटी सदस्य लक्ष्मण दास बंसल ने बताया कि दोपहर तक 185 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अंतिम मतदाता सूची में कुल 334 आढ़तियों के नाम शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जिसके तुरंत बाद शाम को ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रधान पद पर आमने-सामने मुकाबला
सबसे कड़ा मुकाबला प्रधान पद के लिए है, जहां भगत सिंह और रोशन सैनी आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही अग्रवाल भवन में मौजूद रहे। मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया। कई पदों पर बनी सहमति इस चुनाव में कई पदों पर सर्वसम्मति बन गई है। उपप्रधान पद पर राजेंद्र शर्मा और कैशियर पद पर राकेश गौतम का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसी तरह, सचिव पद के लिए बलविंदर कुमार ने मदन लाल सैनी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे मदन लाल सैनी निर्विरोध सचिव चुन लिए गए।
Source link
टोहाना अनाज मंडी एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोटिंग जारी:प्रधान पद पर भगतसिंह-रोशन सैनी में सीधा मुकाबला; 3 पदों पर बनी सर्वसम्मति
