spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर में ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत:दो बेटी-एक बेटे का पिता, धर्म कांटे पर वजन कराने आया था ड्राइवर




पंचकूला जिले में पिंजौर के मढ़ांवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक फौजी धर्म कांटा पर वजन करवाने आया था। मढ़ांवाला चौकी इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय बिल्लू के रूप में हुई है। बिल्लू पिछले करीब 20 वर्षों से मढ़ांवाला क्षेत्र में अपने परिवार के साथ झुग्गी में रह रहा था और दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। ड्राइवर पीछे हटा रहा था ट्रक पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब ट्रक ड्राइवर वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान बिल्लू अचानक ट्रक की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। ट्रक का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles