spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल पुलिस ने अरेस्ट किया लूटपाट करने वाला:पिस्टल के बल पर गाड़ी रुकवाई, सोने की अंगूठी और नकदी लेकर भागा था




पलवल जिले में सीआईए होडल टीम ने मुंडकटी थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपी सुनील उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अच्छेजा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एनआईटी फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी लोकेश कुमार ने मुंडकटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को वह अपने साथी परमित कुमार के साथ वृंदावन से फरीदाबाद लौट रहे थे। उसी दौरान मितरोल गांव के निकट दिघोट अंडरपास पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनकी गाड़ी रुकवा ली। बदमाशों ने हथियार के दम पर लोकेश से आठ हजार रुपए नकद और उनके साथी से दो हजार रुपए नकद व एक सोने की अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर थाना मुंडकटी में मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के भैंसरावली गांव निवासी सुनील उर्फ पगला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, उसका साथी सुनील उर्फ भूरा फरार चल रहा था, जिसे अब सीआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुनील उर्फ भुरा को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, जिसके दौरान वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि सुनील उर्फ भुरा एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद के विभिन्न थानों में लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही आठ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles