spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में खूनी संघर्ष घायल युवक की मौत:17 दिन पहले किया था हमला, पुलिस बोलीं- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई




पलवल जिले के लड़माकी गांव में रंजिश के चलते 2 पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए एक युवक की 17 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की मौत झगड़े में लगी चोटों के कारण हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह घटना 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े 3 बजे हुई थी। लड़माकी गांव निवासी शौकीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी इनाम के साथ खेतों से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में करीब 13 आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। फरसा और कुल्हाड़ी से किया हमला शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला किया। साथ ही, देशी कट्टे से भी हमला करने का आरोप है। इस हमले में नसीम ने शौकीन के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर शौकीन की पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर शौकीन के घर से मोईन, कमरउद्दीन, वाजिद, अरसीदा, साहिना और नूसरत उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। छुट्टी मिलने के बाद शनिवार को बिगड़ी तबीयत हथीन पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तरफ से गांव के ही निवासी नसीम, मुसीम, राशिद, नाजिम, राकिब, सब्बीर, शाहरुख, इकरार, हमशीरा, परमीना, अकबर, मुकीम और सरफराज सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस हमले में मृतक मोइन के सिर में भी चोट लगी थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शनिवार को मोइन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मोइन की मौत झगड़े में लगी चोटों के कारण ही हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई’ हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मोइन की मौत झगडे़ में लगी चोटों के कारण हुई है या किसी अन्य कारण से। यदि रिपोर्ट में झगड़े में लगी चोट से मौत की पुष्टि हुई तो दर्ज मामले में हत्या का धारा जोड़ दी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles