spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में पुलिस पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई, दर्जनों वारदातों में शामिल




कैथल में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में थाना कलायत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई थी। जवाब में पुलिस टीम की ओर से भी गोली चलाई गई, जिनमें से एक गोली आरोपी की टांग में लगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। कैथल में की थी चोरी बता दें कि 6 अगस्त की रात सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम को रात की गश्त दौरान सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है। रात्री करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड़ पर दबीश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। बाईं टांग में लगी गोली पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग करदी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप तहत थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया तथा आरोपी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पहले भी मामले दर्ज पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी पर बाता व पूंडरी में चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी पर पहले राजस्थान सीकर के थाना उद्योग नगर में स्नैचिंग, चोरी 5 मामले, रावतसर राजस्थान में चोरी के 3 मामले, कोटा राजस्थान में डकैती के दो मामले, सिटी टोहाना में चोरी के 3 मामले सहित कुल 15 मामले दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles