spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा BJP अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के 3 बयान चर्चा में:‘पानी से ट्रेन’, ‘इलेक्ट्रिक अंतिम संस्कार’ तक; अब जंतर-मंतर पर ‘आतंकवादी’ दिखने का दावा




हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को हांसी में जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान अराजकता और आतंकवादी दिखे। अर्चना गुप्ता के इन बयानों पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल उठाए। यह पहला मौका नहीं है, जब उनके किसी बयान को लेकर विवाद हुआ हो। 28 मई को हरियाणा भाजपा की कमान संभालने के बाद जुलाई और अगस्त में अलग-अलग कार्यक्रमों में दिए उनके बयान चर्चा में रहे। इनमें पहला बयान हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर था। जींद में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत तक पानी से ट्रेन चला दी। इसके बाद रोहतक में एक कार्यक्रम में उन्होंने अंतिम संस्कार लकड़ी के बजाय इलेक्ट्रिक मशीन से करने की बात कही। अर्चना गुप्ता के इन तीनों बयानों पर उनका पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर ने उन्हें तीन बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद वॉट्सएप पर मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अब अर्चना गुप्ता के तीनों बयान जानिए जो चर्चा में रहे 1. हाइड्रोजन ट्रेन को बताया- पानी से चलने वाली ट्रेन 10 जुलाई को जींद में आयोजित एक कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन चला दी है। उन्होंने कहा कि इससे न धुआं निकलेगा और न बिजली की तारों की जरूरत होगी। न पेट्रोल, न डीजल और न बिजली की जरूरत होगी, बल्कि ‘पानी तै ट्रेन चलेगी’। उनके इस बयान की चर्चा इसलिए हुई क्योंकि ट्रेन सीधे पानी से नहीं चलती। हाइड्रोजन ट्रेन में ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल होता है। जींद रेलवे स्टेशन परिसर में हाइड्रोजन प्लांट बनाया गया है। यहां इलेक्ट्रोलाइजर से पानी से हाइड्रोजन तैयार की जाती है। इसी हाइड्रोजन से ट्रेन के फ्यूल सेल बिजली बनाते हैं और ट्रेन चलती है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 2. बोलीं- इलेक्ट्रिक मशीन से हो अंतिम संस्कार 7 अगस्त को रोहतक में एक पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचीं अर्चना गुप्ता ने अंतिम संस्कार को लेकर सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति का दाह संस्कार होता है तो क्या इसे इलेक्ट्रिक मशीन से किया जा सकता है, ताकि कम से कम पेड़ मृत शरीर के साथ होने वाले अंतिम संस्कार के दौरान लगे। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर से जो लकड़ी बनाई जाती है, उसका भी अंतिम संस्कार के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने इन दोनों विषयों को आगे लेकर चलने की बात कही। 3. जंतर-मंतर आंदोलन पर कहा- वहां आतंकवादी दिखे 8 अगस्त को हांसी में एक स्वागत कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर भी बयान दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आंदोलन के दौरान अराजकता और आतंकवादी दिखने की बात कही। इसके साथ दावा किया कि आंदोलन के दौरान एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी की आंख चली गई। हालांकि, महिला पुलिसकर्मी की मौत के दावे को दिल्ली पुलिस 24 जुलाई को ही खारिज कर चुकी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को फर्जी बताते हुए कहा था कि जंतर-मंतर आंदोलन में ऐसी कोई मौत नहीं हुई। वहीं, आंदोलन में विदेशी फंडिंग के दावे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 24 जुलाई को कहा था कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। ————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा BJP अध्यक्ष का दावा-CJP प्रोटेस्ट में आतंकी भी शामिल:बोलीं- इस आंदोलन में महिला कॉन्स्टेबल की जान गई, दिल्ली पुलिस इसे बता चुकी झूठ



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles