spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में शराब ठेके और होटल में लगी आग:होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात, हजारों की बोतलें व लाखों का सामान जला




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के सतनाली कस्बा में स्थित एक होटल व एक शराब के ठेके पर बीती रात आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि दोनों ही घटनाओं के बाद किसी ने भी इस बारे में पुलिस में शिकायत नहीं की है। सतनाली में महेंद्रगढ़ रोड पर कस्बा के पास ही एक शराब का ठेका बना हुआ है। बीती रात को शराब के ठेके में अचानक आग लग गई। जिसके कारण ठेके में रखी हजारों रुपए की प्लास्टिक की शराब की बोतलें जल गई। वहीं ठेके को भी काफी नुकसान हुआ। आधे घंटे में पहुंची दमकल सूचना मिलने पर ठेका संचालक ने इसकी जानकारी दमकल को दी। जिसके बाद महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल की गाड़ी पहुंचने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। जिसके कारण ठेके में काफी नुकसान हो गया। होटल में लगी वहीं दूसरी ओर इसी मार्ग पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास के नजदीक बने एक रेस्टोरेंट व होटल में रात को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने के कारण होटल में काफी नुकसान हुआ। फर्निचर जला आग लगने की वजह से होटल का फर्निचर, पर्दे, एलईडी व अन्य सामान जल गया। इससे होटल संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। यहां भी दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, मगर तब तक होटल में काफी नुकसान हो चुका था। दमकल केंद्र शुरू करने की मांग यहां के प्रताप सिंह, भानू सहाय, गौरी शंकर आदि ने बताया कि सतनाली में दमकल केंद्र नहीं है। यहां पर आग लगने की घटना होने पर महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ी आती है। ऐसे में आग पर काबू पाने में काफी समय लग जाता है। इसलिए सतनाली में भी दमकल केंद्र बनाया जाना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles