spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में मंदिर में घुसकर पुजारी पर जानलेवा हमला:कई दिन सेवादार बनकर रेकी की, अकेला देखकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए




गुरुग्राम में भांगरौला गांव के प्राचीन शिव मंदिर में घुसकर एक बदमाश ने पुजारी नरेंद्र शास्त्री पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और चश्मदीदों के अनुसार आरोपी पिछले कुछ दिनों से मंदिर परिसर के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा जा रहा था। वह कई बार मंदिर में सफाई करने और सेवा के बहाने आया था। माना जा रहा है कि वह मंदिर की गतिविधियों और पुजारी के अकेले होने के समय की रेकी कर रहा था। सुनियोजित साजिश के तहत आरोपी ने उस समय हमला किया जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कम थी और पुजारी मंदिर परिसर में ही अपने घर की तरफ जा रहा था। उसने भीतर प्रवेश करते ही पुजारी पर धारदार चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गया। तीन दिन पहले चोरी हुआ था मोबाइल परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस वारदात से ठीक तीन दिन पहले पुजारी नरेंद्र शास्त्री का मोबाइल भी रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया था। परिवार को अंदेशा है कि मोबाइल चोरी की घटना भी इसी बड़ी वारदात की साजिश का हिस्सा हो सकती है, ताकि हमले के समय पुजारी किसी को मदद के लिए कॉल न कर सकें। पीड़ित पुजारी नरेंद्र शास्त्री मंदिर परिसर के पास ही अपनी मां और पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा राजस्थान के अलवर में रहता है। सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर वारदात के बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक वारदात से पहले और बाद में मंदिर परिसर में आता-जाता साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इसके आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच कर रही इस घटना के बाद से भांगरौला गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर गहरा रोष है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। घटना की सूचना मिलते ही मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles