![]()
गुरदासपुर के संगलपुरा रोड पर दिनदहाड़े एक दुकान के बाहर से देसी घी के डिब्बों से भरा एक कार्टन चोरी हो गया। मोटरसाइकिल सवार एक चोर इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब दुकानदार दुकान के अंदर काम कर रहा था। चोर कुछ ही मिनटों में 18 किलोग्राम वजन का घी का डिब्बा उठाकर ले गया और दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का पता चला। 18 देसी घी के डिब्बे मिले गायब दुकानदार के अनुसार, चोरी हुए इस डिब्बे की कीमत लगभग 11,000 रुपए थी। इसमें सिफ्टी कंपनी के एक-एक लीटर के कुल 18 देसी घी के डिब्बे थे। गोयल सेल्स कॉर्पोरेशन के मालिक केशव गोयल ने बताया कि वे दुकान पर नहीं थे और उनके पिता दुकान संभाल रहे थे। जब वे वापस आए और सामान चेक करने लगे, तो एक डिब्बा गायब मिला। गोयल ने चोरों के बढ़ते हौसले पर चिंता जताई सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल पर आता और डिब्बा उठाकर भागता हुआ दिखा। केशव गोयल ने चोरों के बढ़ते हौसले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि चोर दिनदहाड़े खुली दुकान के बाहर से सामान उठाकर भाग रहे हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
Source link







