![]()
कैथल के चीका में युवक से मारपीट करने, लूट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। बदमाशों को चीका शहर में सड़कों पर घुमाया गया। आरोपियों ने खुद को बदमाश बताकर वारदात की थी। चीका थाना, सीआईए-1, सीआई चीका व थाना गुहला की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी गांव बदसूई निवासी हरदीप, पीडल निवासी कुलदीप तथा डेरा भाग सिंह चीका निवासी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर कैथल पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। डिलीवरी कर्मी से हुई कहासुनीं एसएचओ थाना चीका एसआई प्रवीण कुमार में बताया कि गांव पीडल निवासी अमित कुमार की शिकायत अनुसार उसके रिश्तेदार दीदार सिंह ने मीशो से एक पार्सल मंगवाया था, जो गलत आ गया। पार्सल की वापसी को लेकर 1 अगस्त 2026 को चीका की जगदीश मार्केट में उसकी डिलीवरी कर्मी कुलदीप निवासी संजय बस्ती, चीका के साथ कहासुनी हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया। मारपीट कर घायल किया उसी दिन सुबह करीब 10 बजे अमित कुमार अपने मित्र सचिन कुमार के साथ कैथल-चीका रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के पास मौजूद था। इसी दौरान कुलदीप अपने साथ हरदीप निवासी बदसूई, दीपक निवासी संजय बस्ती, बलजीत निवासी डेरा भागसिंह तथा 5-6 अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कुलदीप ने सरिया तथा अन्य आरोपियों ने डंडों से शिकायतकर्ता व उसके साथी पर हमला कर दिया। हमले में अमित कुमार के नाक, जांघ व दाहिनी बाजू सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगीं, जबकि उसके साथी सचिन कुमार को भी मारपीट कर घायल किया गया। खुद को बदमाश बताया शिकायत अनुसार मारपीट के दौरान कुलदीप उसके हाथ से एप्पल कंपनी का मोबाइल छीनकर ले गया तथा जाते समय सभी आरोपियों ने खुद को बदमाश बताते हुए दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Source link







