spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की सुरक्षा में चूक:हेलिकॉप्टर के पास से उड़ी कमर्शियल फ्लाइट, FAA ने जांच शुरू की




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ले जा रहे मरीन वन हेलिकॉप्टर की उड़ान के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तय नियम के मुताबिक रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों को नहीं रोका, जिससे एक यात्री विमान और मरीन वन के बीच तय सुरक्षा दूरी कम हो गई। हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा कभी खतरे में नहीं थी। व्हाइट हाउस से उड़ान भरते ही हुई चूक वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार दोपहर मरीन वन व्हाइट हाउस से नियमित उड़ान पर रवाना हुआ। इसी दौरान रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल उड़ानों को रोका नहीं गया, जबकि राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की उड़ान के समय ऐसा करना अनिवार्य है। एक साथ उड़े दोनों विमान कमर्शियल उड़ानों पर रोक नहीं लगने के कारण एक यात्री विमान भी लगभग उसी समय उड़ान भर गया। इससे दोनों विमानों के बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तय न्यूनतम सुरक्षा दूरी (स्टैंडर्ड सेपरेशन) नहीं रह सकी। व्हाइट हाउस बोला- राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित थे व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा, “मरीन वन दुनिया के सबसे अनुभवी पायलट उड़ाते हैं। उड़ान के दौरान किसी भी समय राष्ट्रपति की सुरक्षा खतरे में नहीं थी।” संघीय विमानन प्रशासन (FAA) इस प्रक्रियात्मक चूक की जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों विमान टक्कर की सीधी स्थिति में नहीं थे, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने की वजह से पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। क्या कहते हैं नियम?



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles