spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट:3 डीएसपी और 250 जवान रहेंगे तैनात, एसपी ने कांवड़ मार्ग का जायजा लिया




नूंह पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी दिनों में कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने स्वयं जिले से गुजरने वाले कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में तीन डीएसपी और 250 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कांवड़ शिविरों में पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। एसपी ने कांवड़ शिविरों में पेयजल चिकित्सा, विश्राम, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जहां सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता महसूस हुई, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। 11अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार की जा रही निगरानी : एसपी एसपी ने बताया कि, कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीसीआर, राइडर और अन्य पुलिस इकाइयों सहित ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। थाना रोजका मेव, नूंह सदर, नूंह शहर, आकेड़ा, नगीना, फिरोजपुर झिरका शहर व सदर, पिनगवां, पुनहाना शहर व सदर, तावडू शहर व सदर सहित प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और चौराहों पर लगातार निगरानी की जा रही है। पूरी व्यवस्था की निगरानी डीएसपी अभिमन्यु लोहान, डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी हरदीप सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। पैदल यात्रियों से सड़क के दाहिनी ओर चलने की अपील पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन ने बताया कि कांवड़ यात्रा अभी जारी है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार नूंह पुलिस ने एक नई पहल की है, जिसके तहत पैदल कांवड़ यात्रियों से सड़क के दाहिने किनारे चलने की अपील की जा रही है। एसपी जैन ने समझाया कि वाहन सड़क के बाईं ओर चलते हैं, ऐसे में यदि पैदल यात्री दाहिनी ओर चलेंगे तो सामने से आने वाले वाहनों पर उनकी नजर रहेगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी। उन्होंने दोहराया कि नूंह पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles