spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एशियन चैंपियंस के कारण सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट नवंबर में



भास्कर न्यूज | जालंधर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के मद्देनजर 43वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट इस वर्ष अक्टूबर की जगह नवंबर के दूसरे सप्ताह में सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर एवं सोसाइटी अध्यक्ष वरजीत सिंह वालिया, आईएएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीसी ने बताया कि अगस्त में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। इसके मैच सुरजीत हॉकी स्टेडियम में ही होने हैं। ऐसे में टूर्नामेंट को आगे शिफ्ट करने पर सहमति बनी है। बैठक में सीईओ इकबाल सिंह संधू भी मौजूद रहे। एनआरआई अमोलक सिंह गाखल (गाखल ग्रुप, यूएसए) विजेता टीम को नकद 6 लाख रुपए बतौर ईनाम देंगे। इंडियन ऑयल पिछले 35 वर्षों की तरह इस बार भी टाइटल स्पॉन्सर रहेगा। इसके अलावा दर्शकों के लिए “सुरजीत हॉकी देखें- अल्टो कार जीतें” योजना जारी रहेगी। फाइनल मैच के दौरान 1980 मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर और सुरजीत हॉकी सोसाइटी के प्रेसिडेंट वरजीत सिंह वालिया, आईएएस और इकबाल सिंह संधू (सीईओ)। वर्किंग प्रेसिडेंट एलआर नैयर और लखविंदर पाल सिंह खैरा, राम प्रताप (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), सुरिंदर सिंह भापा (जनरल सेक्रेटरी), नरिंदर पाल सिंह जज (वाइस प्रेसिडेंट) और करनदीप सिंह घोषणा करते हुए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles