spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिल्ली पुलिस का सिपाही चला रहा था अंतरराज्यीय गिरोह:फरीदाबाद में ATM मशीन काटकर लाखों रुपये चोरी किए, कर्ज में डूबा हुआ था




फरीदाबाद में भूपानी थाना क्षेत्र में गैस कटर से ATM मशीन काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने खुलासा कर दिया है। इस गिरोह को दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के द्वारा चलाया जा रहा था। इसमें 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है वहीं, एक अन्य आरोपी बिहार की जेल में बंद है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद लाया जाएगा। पुलिस को जांच के दौरान दो वारदातों के बारे में पता चला है। भूपानी में 6.53 लाख रुपये की चोरी का खुलासा पहला मामला थाना भूपानी क्षेत्र का है। हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने शिकायत दी थी कि 3 और 4 जुलाई की रात भूपानी मोड़ स्थित शॉप नंबर-1 में लगे HITACHI Money Spot ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 6 .53 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर थाना भूपानी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला मास्टरमाइंड जांच के दौरान पुलिस ने विकास कुमार (24) निवासी बिहार, हुकमचंद (34) और अरविंद (26) निवासी गांव अटाली फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हुकमचंद इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है। कर्ज में डूबे हुकमचंद ने अपने साथी अरविंद के साथ मिलकर ATM चोरी की साजिश रची। इसके बाद बिहार निवासी विकास और राजू को गिरोह में शामिल किया गया। दोनों गैस वेल्डिंग का काम करते थे और गैस कटर चलाने में माहिर थे। रेकी से लेकर गैस कटर तक की व्यवस्था की पुलिस जांच में सामने आया कि हुकमचंद ने चोरी के लिए ATM की रेकी की और गैस कटर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए। इसके बाद विकास और राजू ने गैस कटर से ATM काटकर उसमें रखी पूरी नकदी चोरी कर ली। एक आरोपी बिहार जेल में बंद इस मामले का एक अन्य आरोपी राजू फिलहाल बिहार में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद लाकर पूछताछ करेगी। सेक्टर-58 में दूसरी ATM चोरी भी सुलझी जांच के दौरान पुलिस ने सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुई दूसरी ATM चोरी की वारदात का भी खुलासा किया। गांव भैसरावली निवासी योगेश ने शिकायत दी थी कि 26 और 27 जुलाई की रात जेसीबी चौक के सामने पानी की टंकी के पास लगे HITACHI ATM को गैस कटर से काटकर करीब 5 लाख 71 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। लखनऊ से तीन आरोपित गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने विकास कुमार (24) , अभिषेक कुमार (19) और विशाल कुमार (19) निवासी बिहार को 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पहले मामले के बाद सहआरोपी राजू जेल चला गया था। विकास ने हुक्मचंद से संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद विकास ने अपने भाई विशाल और साथी अभिषेक को बिहार से बुलाकर दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर एपीसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। तीनों को लखनऊ से गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles