spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रतिया में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर पेट्रोल पंप से ड्यूटी कर गांव लौट रहा, दो बच्चों का पिता




फतेहाबाद जिले में रतिया के गांव रतनगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत 30 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात उस वक्त हुई, जब युवक ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान गांव भूदड़वास निवासी रिंकू पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रिंकू सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिंकू को तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था मृतक युवक हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रिंकू अपने तीन भाइयों में मंझला था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रिंकू ही परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। मृतक के बड़े भाई गुरदित के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपी वाहन ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles