spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम पर फायरिंग:युवक ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां; अवैध शराब पर रेड करने पहुंचे अफसरों ने भागकर बचाई जान




जालंधर स्थित भार्गव कैंप इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग (एक्साइज) की टीम पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। हमले के बाद अधिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमला करने वाला व्यक्ति इलाके का चर्चित युवक ‘डीसी’ है, जिसे एक प्रमुख राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि गनीमत यह रही कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम को भार्गव कैंप इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेचने और सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम अभी इलाके में छानबीन कर ही रही थी कि तभी आरोपी युवक और उसके साथियों ने कई राउंड फायर किए। अचानक हुई इस गोलीबारी से एक्साइज अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। इलाके में दहशत, पुलिस मामले की जांच में जुटी भार्गव कैंप क्षेत्र में फायरिंग से लोग अपने-अपने घरों और दुकानों के शटर बंद करने लगे। एक्साइज टीम के अधिकारियों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोली किसने चलाई, अभी यह स्पष्ट नहीं: एसीपी एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से भार्गव कैंप इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्साइज टीम कथित नशा तस्कर के घर छापेमारी करने गई थी, जहां विरोध के दौरान विवाद हो गया और गोली चल गई। एसीपी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गोली चलाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles