spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहगढ़ साहिब-सिमरनजीत मान के घर पहुंचे पूर्व मंत्री छोटेपुर:पंजाब के हालात और पंथक एकता पर मंथन; बोले-एकजुटता समय की जरूरत




शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान के फतेहगढ़ साहिब स्थित आवास पर पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस बैठक को मौजूदा राजनीतिक और पंथक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में दोनों नेताओं ने पंथक एकता, पंजाब के मौजूदा हालात और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिख समुदाय और पंजाब के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता से ही संभव है। इसके अतिरिक्त, पंथक धड़ों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया। सिमरनजीत सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की मुलाकात के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने सुच्चा सिंह छोटेपुर के अपने आवास पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बैठक आपसी विचार-विमर्श और पंथक मुद्दों पर साझा सोच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही है। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक बताया। उन्होंने सिमरनजीत सिंह मान के लंबे संघर्ष, कौम के लिए दिए गए योगदान और बलिदानों की सराहना की। छोटेपुर ने कहा कि वर्तमान समय में पंथक एकता सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और सिख कौम की मौजूदा परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए सभी पंथक ताकतों को एक मंच पर आकर मिलकर कार्य करना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles