![]()
जींद जिले के नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर में डूबे 16 वर्षीय छात्र वरुण की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है, और गांव के लोग भी लगातार नहर किनारे पहुंचकर तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वरुण रविवार को नहर पार करते समय अचानक गहरे पानी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम के साथ गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया गया। पिछले 2 दिनों से एसडीआरएफ के जवान और गोताखोर लगातार नहर में तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। कई स्थानों पर जाल डालकर तलाशा जारी मंगलवार को भी परिजन और ग्रामीण अपने स्तर पर नहर में जाल लगाकर वरुण की तलाश करते रहे। कई स्थानों पर जाल डालकर पानी में खोजबीन की गई। हालांकि, शाम तक उनके सभी प्रयास बेनतीजा रहे और वरुण का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया है कि जब तक वरुण का पता नहीं चल जाता, तब तक वे तलाश अभियान जारी रखेंगे। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, और ग्रामीण भी परिवार को सांत्वना देने के साथ हर संभव मदद कर रहे हैं। गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया पुलिस के अनुसार, छात्र की तलाश के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च अभियान चलाया गया है। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि जब तक वरुण का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश अभियान बंद नहीं किया जाएगा।
Source link







