spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाया:नगर में बीजेपी ने निकली भव्य कलश यात्रा, जगह जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत




पठानकोट के लमीनी क्षेत्र में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नॉर्थ मंडल द्वारा आयोजित इस धार्मिक यात्रा में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया और वातावरण सतगुरु के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस पावन कलश यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों और युवाओं ने पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह संगत ने कलश यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा और सतगुरु रविदास जी के जयकारों से किया। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज जी द्वारा दिए गए समानता, सेवा, निष्काम प्रेम और आपसी भाईचारे के महान संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और मानव सेवा का प्रतीक कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा नॉर्थ मंडल के प्रधान निपुण गुप्ता ने उपस्थित संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण समाज को एकता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की राह दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने हमेशा जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एकसमान समाज की कल्पना की थी। निपुण गुप्ता ने सभी से गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने और आपस में प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। गुरु साहिब के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज जी के उच्च आदर्शों और उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रकाश पर्व के इस पावन अवसर को पूरे लमीनी क्षेत्र में बेहद श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles