spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ की स्टूडेंट से लुधियाना में रेप:बॉयफ्रेंड के दोस्त ने धोखे से बुलाया, अश्लील वीडियो बनाई; आठ महीने से कर रहा था ब्लैकमेल




चंडीगढ़ की एक स्टूडेंट से उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने लुधियाना के होटल में रेप कर दिया। आरोपी ने स्टूडेंट को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और उसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं आरोपी ने रेप करने के बाद स्टूडेंट की अश्लील वीडियो बनाई और उसे आठ महीने से ब्लैकमेल कर रहा है। स्टूडेंट ने अब हिम्मत जुटाई और चंडीगढ़ एसएसपी को इस मामले की शिकायत दी। चंडीगढ़ में स्टूडेंट की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना डिवीजन नंबर पांच में ट्रांसफर कर दी गई है। लुधियाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर स्टूडेंट का रेप करने की धाराओं के तहत मोगा निवासी महक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। लुधियाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की जुबानी वारदात की सिलसिलेवार कहानी जानिए… आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार थाना डिवीजन नंबर पांच के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ से हमारे पर जीरो एफआईआर आई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles