spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में तीज सेलिब्रेशन में बिखरे पंजाबियत के रंग:गिद्दा-बोलियों और फुलकारी से सजीं मुटियारों ने जीता दिल, पंजाबी पहनावे, गिद्दा, बोलियां, रैंपवॉक करी




लुधियाना में सावन और तीज के उत्साह के बीच बीआरएस नगर की महिलाओं ने तीज सेलिब्रेशन का आयोजन किया। समारोह में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिली। वसुधा और अदिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी पहनावे में सजी महिलाओं और मुटियारों ने गिद्दा, बोलियां, पारंपरिक गीत और रैंपवॉक के जरिए पंजाबियत के रंग बिखेर दिए। महिलाओं में दिखा पारंपरिक श्रृंगार
कार्यक्रम में शामिल हर मुटियार का पंजाबी अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे पंजाबी सूट, फुलकारी, हाथों में रची मेहंदी, बांहों में खनकती चूड़ियां और बालों में सजे परांदों ने उनके पारंपरिक श्रृंगार को और भी खूबसूरत बना दिया। पूरे आयोजन में पंजाब की लोक संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। मंच पर महिलाओं ने पारंपरिक गिद्दा पेश किया और बोलियां गाकर तीज के त्योहार का उत्साह दोगुना कर दिया। इसके साथ ही तीज पर आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। पंजाबी गीतों की धुन पर आयोजित रैंपवॉक में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और पारंपरिक अंदाज का शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित भी किया गया। मनोरंजन के लिए आयोजित तंबोला प्रतियोगिता भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रही। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम की आयोजक वसुधा और अदिति ने कहा कि पंजाब के विरसे की जड़ें बेहद गहरी हैं और तीज का त्योहार उसी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बहनों और बेटियों के मिलन, प्रेम और अपनी सांस्कृतिक पहचान को संजोने का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखते हैं और नई पीढ़ी को भी पंजाब की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं का कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और कामना की कि “हमारा पंजाब यूं ही हंसदा ते वसदा रहे।” तीज के उत्सव का मनाती महिलाओं की तस्वीरें देखे…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles