![]()
पलवल पुलिस की CIA टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 205 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। CIA पलवल प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम पलवल-सोहना मार्ग पर हथीन मोड़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुप्तागंज बाजार, पलवल निवासी रोहताश अपने घर के पास प्लास्टिक के कट्टे में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही CIA टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रोहताश को एक प्लास्टिक के कट्टे के साथ पकड़ लिया। तलाशी में मिला 10 किलो से ज्यादा गांजा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार दिनेश कुमार की मौजूदगी में कट्टे की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 10 किलो 205 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज CIA टीम ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी रोहताश के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।
Source link







