![]()
करनाल के रामनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपनी 3.5 साल की बेटी के साथ अकेली रह रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जिसने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर साथ रहने लगा युवक
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2024 में हो चुकी है। जुलाई 2025 में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान रजत से हुई। आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और उसके घर आकर रहने लगा। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जबरन दवा देकर तीन माह का गर्भ गिराया
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने जबरन दवा देकर उसका तीन महीने का गर्भ गिरा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। करीब एक माह पहले आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
पीड़िता ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में की। मामले की जांच एलएएसआई कविता को सौंपी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
Source link







