spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ के 3 IPS समेत 5 अधिकारी रिलीव:SP सिटी-हैडक्वाटर, ऑपरेशन और साइबर सेल विभाग हुए रिक्त, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार से आएंगे अधिकारी




चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों समेत कुल पांच अधिकारियों को रिलीव कर दिया। इनमें दो आईपीएस दंपती, एक एसपी सिटी और दो डीएसपी शामिल हैं। इन तबादलों के बाद पुलिस के कई महत्वपूर्ण पद खाली हो गए हैं। खासकर एसपी सिटी, एसपी मुख्यालय, ऑपरेशन सेल और साइबर सेल जैसे अहम विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती का इंतजार है। रिलीव किए गए अधिकारियों में एसपी हैडक्वाटर मनजीत सिंह, एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका, डीएसपी विकास श्योकंद और डीएसपी ए. वेंकटेश शामिल हैं। सभी अधिकारियों को सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस से कार्यमुक्त कर दिया गया। अब वे जल्द ही अपने नए तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार संभालेंगे। नए अधिकारियों की जल्द होगी तैनाती इन तबादलों के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस में नए अधिकारियों की तैनाती जल्द होने की संभावना है। विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, अंडमान एवं निकोबार से 2021 बैच की दानिक्स अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र तथा दिल्ली से दानिप्स अधिकारी पाटिल स्वागत राजकुमार और सतेंद्र मोहन मीणा जल्द चंडीगढ़ में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। जानिए किस अधिकारी का कहां हुआ तबादला एसपी मनजीत सिंह का तबादला दिल्ली किया गया है। वह चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। उनके जाने से एसपी मुख्यालय का पद खाली हो गया है। एसपी गीतांजलि खंडेलवाल का भी तबादला दिल्ली हुआ है। वह ऑपरेशन सेल और विशेष पुलिस अभियानों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति होगी। एसपी के.एम. प्रियंका का तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है। वह शहर की कानून-व्यवस्था और सभी पुलिस थानों की निगरानी कर रही थीं। उनके जाने से एसपी सिटी का पद भी खाली हो गया है। डीएसपी विकास श्योकंद का तबादला दिल्ली हुआ है। वह साइबर सेल के प्रभारी थे और साथ ही ऑपरेशन सेल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। उनके जाने से दोनों शाखाओं में नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी। डीएसपी ए. वेंकटेश का तबादला भी दिल्ली किया गया है। वह चंडीगढ़ पुलिस के विजिलेंस विभाग में तैनात थे और विभागीय शिकायतों व भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच देख रहे थे। अब उनकी जगह भी नए अधिकारी की नियुक्ति होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles