![]()
जालंधर के सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में आज सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। जिससे मरीजों में अफरा-तफरी को माहौल बन गया, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते पूरे वार्ड को खाली करा लिया। यहां पर 4 बच्चे भर्ती थे। इसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि एसी के ज्यादा गर्म होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे अचानक आग लगी। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। AC में पहले धुआं निकला, फिर आग लगी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गर्मी के कारण एसी के ज्यादा गर्म हो गया और उसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एसी में से धुएं के काले गुबार निकलने लगे और आग की लपटों ने पास रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। वार्ड में जहरीला और घना धुआं फैलने से वहां मौजूद नवजात शिशुओं, माताओं और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और फायर फाइटर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और वार्ड में फैले धुएँ को बाहर निकालने के प्रयास किए। मौके पर मौजूद दमकल अधिकारियों के अनुसार, एक एसी में आग लगने के बाद उसका असर दूसरे एसी और कमरे की वायरिंग पर भी पड़ा, जिससे वहां बिजली की तारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। मरीजों को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट आग की भनक लगते ही अस्पताल के सुरक्षा अमले और कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाई। जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती सभी नवजात बच्चों और उनकी माताओं को तुरंत सुरक्षित स्थानों और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के सुरक्षा इंचार्ज ने बातचीत में बताया कि घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का बड़ा नुकसान या जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी मरीज और बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन आग की चपेट में आने से कमरे में रखे बेड, गद्दे, बिजली के उपकरण और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की दीवारें भी काली पड़ गईं। ********** ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन: बोली- निकाह किया, सुहागरात के अगले दिन जिंदगी बर्बाद करने की धमकी, नशे में सिगरेट से प्राइवेट पार्ट्स दागे मोहाली में रहने वाली एक हिंदू युवती ने बिहार के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक संबंध बनाने, शादी करने के बाद शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link







