spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नौकरानी ने रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या की:पंचकूला में चोरी हुए गहनों के बारे में पूछने गई थी, पड़ोसी की छत पर छिपाया शव




हरियाणा के पंचकूला में एक नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग मालकिन की हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद तीनों ने शव को पड़ोसी के मकान की छत पर टाइलों के नीचे छिपा दिया और खुद भी पास के एक अन्य मकान की छत पर जाकर छिप गए। मृतका नौकरानी के घर चोरी हुए गहनों के बारे में पूछताछ करने पहुंची थी। पुलिस ने नौकरानी, उसके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है कि इन्होंने महिला की हत्या कैसे की। 10 साल से घर में काम करती थी घरेलू सहायिका पुलिस के अनुसार, मृतका नीरा (70) सेक्टर-21 में अपने पति चंद्रमोहन के साथ रहती थीं। चंद्रमोहन आर्मी से कैप्टन रिटायर हैं। इनके दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं। घर में सुनीता पिछले करीब 10 साल से नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी। चोरी हुए गहनों के बारे में पूछताछ करने पहुंची थीं नीरा के घर से कुछ गहने गायब हो गए थे। इसी को लेकर वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे सुनीता से पूछताछ करने उसके घर पहुंची थीं। उस दौरान चंद्रमोहन गोल्फ खेलने गए हुए थे। इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटीं। काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर पति ने पुलिस को सूचना दी। शाम की पूछताछ में हुआ खुलासा पुलिस ने शाम करीब 7 बजे सुनीता और उसके परिवार से पूछताछ की। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। आरोप है कि तीनों ने नीरा की हत्या करने के बाद शव को पड़ोसी के मकान की छत पर टाइलों के नीचे छिपा दिया था। इसके बाद वे खुद पास के दूसरे मकान की छत पर जाकर छिप गए। तीनों आरोपी हिरासत में पुलिस ने सुनीता, उसके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या की वजह, गहनों की चोरी और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles