![]()
रेवाड़ी के हंस नगर में 5 जुलाई की शाम हुए ब्लॉस्ट को 31 दिन हो चुके है। ब्लॉस्ट के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस को अभी भी FSL रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट का इंतजार लंबा होता देख डीसी ने भी डीएमसी की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो ब्लॉस्ट के कारणों का पता लगाकर इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी। ब्लॉस्ट में झुलसे 5 में से पिता- पुत्री दो लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लॉस्ट के बाद से घर अभी भी बंद हैं। 9 को बेटी और 11 को पिता की मौत 5 जुलाई की शाम हंस नगर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सतबीर चौहान के घर में ब्लॉस्ट हुआ था। जिसमें सतबीर के साथ उनकी बेटी तन्नु, पत्नी मधु, पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान और दो बर्षीय बच्ची झुलस गए थे। ब्लॉस्ट में झुलसी तन्नु की 9 जुलाई की शाम और सतबीर चौहान की 11 जुलाई की सुबह मौत हो गई थी। जानिए क्या था पूरा मामला 5 जुलाई की शाम सतबीर चौहान अपने पड़ोसी जयभगवान के साथ बाहर चारपाई पर बैठे थे। मधु रसोई में बर्तन साफ कर रही थी। रविवार को छुट्टी के दिन तन्नु ने ट्यूशन वाले बच्चे बुलाए हुए थे। बच्चों के आने से पहले तन्नु ने भाई की कंपनी ड्रेस प्रेस करने के लिए जैसे ही स्विच ऑन किया, घर में ब्लॉस्ट हो गया। जिससे घर के दरवाजे, खिड़की और टाइल क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घर में रखें 3 गैस सिलेंडर, फ्रीज, प्रेस और पीएनजी की पाइप लाइन व बाइक सुरक्षित मिली। ब्लॉस्ट की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। बाहर चारपाई पर बैठे सतबीर चौहान और जयभगवान अंदर गए तो तन्नु के साथ दोनों झुलस गए। रसोई से तन्नु पहुंची तो बचाने के प्रयास में उसके भी हाथ झुलस गए। चारपाई पर सो रही दो वर्षीय बच्ची भी झुलस गई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से तन्नु को रोहतक पीजीआई और बाकी को दिल्ली रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने के बाद तन्नु को भी दिल्ली रेफर कर दिया। तन्नु की 9 और सतबीर चौहान की 11 जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई। कमेटी ने शुरू की जांच डीसी अभिषेक मीणा ने डीएमएस ब्रहमप्रकाश अहलावत की अगुवाई में 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उद्योग विभाग के अधिकारी को शामिल किया। कमेटी को ब्लॉस्ट मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि जांच कमेटी ने होमवर्क शुरू कर दिया है। रिपोर्ट से पता चलेगा गैस का नेचर डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि ब्लॉस्ट तो गैस के कारण हुआ था। गैस पीएनजी थी या कोई और इसका पता FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। तब तक इस मामले में इससे अधिक कुछ भी कहना सही नहीं होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link







