spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab PRTC Punbus Strike | Mohali Protest March Towards CM House


पंजाब में आज भी सरकारी बसों की हड़ताल रहेगी। मोहाली में जुटेंगे मुलाजिम।

पंजाब के लोगों को मंगलवार (4 अगस्त) भी सफर करने में दिक्कत आएगी। क्योंकि पीआरटीसी, पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे बसों के पहिए थमे हुए हैं। केवल नाममात्र की बसें चल रही हैं। दूसरी तरफ मुलाजिम एसोसिएशन ने तय किया है कि सभी जिलों के कर्म

.

2200 बसे रुकी, चार करोड़ का हुआ नुकसान

सोमवार को पंजाब में हड़ताल के कारण 2,200 से अधिक सरकारी बसें नहीं चलीं, जिससे लगभग 1,000 से 1,100 बस रूट पूरी तरह प्रभावित हुए। कर्मचारियों के अनुसार, एक दिन में करीब 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर, बसें न चलने से बसों में सफर करने वाली महिलाओं को भी दिक्कत आई। सरकारी राजस्व का लगभग 50% हिस्सा महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस यात्रा के बदले सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से आता है। बसें न चलने से विभाग को आज यह राशि नहीं मिलेगी।

अब यात्रियों के पास है यह विकल्प –

1. प्राइवेट या दूसरे राज्यों की बसों का इस्तेमाल करें, लेकिन किराया पहले पूछ लें क्योंकि भीड़ ज्यादा हो सकती है।

2. पंजाब रोडवेज की जो कुछ रेगुलर कर्मचारियों वाली बसें चल रही हैं, उनकी जानकारी बस स्टैंड या हेल्प डेस्क से लेकर ही निकलें।

3. ट्रेन का विकल्प देखें, खासकर लंबी दूरी की यात्रा के लिए।

4. कैब या टैक्सी शेयर करें, ताकि खर्च कम हो सके।

5. ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करें, अगर शहर के भीतर यात्रा करनी है।

6. समय से पहले घर से निकलें, क्योंकि बसें कम चलने से इंतजार और भीड़ दोनों ज्यादा रह सकते हैं।

7. चंडीगढ़ से सफर करने वाले यात्री CTU (लोकल बस), हरियाणा रोडवेज और PRTC के कंट्रोल रूम से बसों की उपलब्धता की जानकारी लेकर ही रवाना हों।

हेल्पलाइन नंबर

CTU (ISBT-17): 0172-2700006

CTU (ISBT-43): 0172-2624403

हरियाणा रोडवेज: 0172-2704014

PRTC: 0172-2624543

पंजाब रोडवेज: 0172-2704023

इस साल अब तक 5 बार हुआ चक्का जाम…

फरवरी: कच्चे कर्मचारियों ने जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई और किलोमीटर स्कीम के विरोध में एक दिन की हड़ताल की। इस आंदोलन में 8,000 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। हड़ताल के चलते होशियारपुर, जालंधर और पठानकोट समेत कई डिपो की बस सेवाएं पूरे दिन प्रभावित रहीं।

10 जून: किलोमीटर स्कीम के टेंडर के विरोध में दोपहर 12 बजे बसों का संचालन रोक दिया गया। परिवहन सचिव वरुण रूजम के साथ हुई आपात बैठक के बाद करीब 6-7 घंटे बाद शाम को हड़ताल वापस ले ली गई।

24-26 जून 2026: यूनियन ने तीन दिन की राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन 23 जून को सरकार की ओर से बैठक का निमंत्रण मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

8 जुलाई 2026: : 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू नहीं होने के विरोध में फिरोजपुर समेत सीमावर्ती जिलों में बसों का चक्का जाम किया गया। इस दौरान करीब 97 सरकारी बसें पूरे दिन सड़कों पर नहीं उतरीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

15 जुलाई 2026: : चंडीगढ़ डिपो के कमेटी चेयरमैन की बर्खास्तगी के विरोध में 9 डिपो में आंशिक चक्का जाम किया गया। इसके चलते करीब 40 प्रतिशत बस सेवाएं प्रभावित रहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles