spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद करंट लगने से 30 साल की महिला की मौत:पानी की मोटर में पाइप लगाते समय चपेट में आई, बरसात के चलते हुआ हादसा




फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र के गांव गौंछी में बारिश के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घर में पानी भरने के लिए लगी मोटर चलाने गई थी। मोटर में पाइप लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटर में पाइप लगाते समय लगा करंट पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गांव गौंछी निवासी रोशन खातून (30) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बारिश के कारण मोटर में करंट आ गया था। जैसे ही रोशन खातून ने मोटर में पाइप लगाया, उसका हाथ मोटर से छू गया और उसे तेज करंट लग गया। परिवार के सामने हुआ हादसा घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद थे। महिला के पति मोहम्मद अरमान एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही मामले की जांच मुजेसर थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत होने की सूचना मिली है । शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles