![]()
कैथल जिले के राजकीय महाविद्यालय, राजौंद में नशा मुक्त युवा- विकसित भारत विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका को प्रोत्साहित करना था। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रोहतास नैन और संयोजक मनीषा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सहायक प्राध्यापक राममेहर, हंसराज शर्मा, स्नेह लता और संयोजक मनीषा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के गैर-शिक्षक स्टाफ ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में एकता ने मारी बाजी निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद एकता ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. रोहतास नैन ने विजेता विद्यार्थियों और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रो. नैन ने छात्रों से नशामुक्त जीवन अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Source link







