![]()
मालेरकोटला में अतिरिक्त उपायुक्त राजदीप सिंह बराड़ ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उठाए गए मुद्दों पर तुरंत और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बराड़ ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त बोले- स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिया है अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिया है। उनके बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक और प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों ने जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
Source link







