spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में पुराने कमरे से बिक रही थी हेरोइन:CIA ने दबिश देकर तस्कर को दबोचा, 10 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और नकदी बरामद




हरियाणा के नारनौल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पीआरओ नरेश कुमार यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कोरियावास निवासी नवीन के रूप में हुई है। सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नारनौल-कोरियावास रोड स्थित एक पुराने कमरे में अवैध रूप से हेरोइन बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने रेडिंग पार्टी गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पॉलीथिन में मिली पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर लिया। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पॉलीथिन में रखी करीब 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन तथा एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए। सदर थाना में मामला दर्ज बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सदर थाना नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और जिले में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। लोग पुलिस को बताएं महेंद्रगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास कहीं नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या नशे का अवैध कारोबार हो रहा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त और सुरक्षित समाज बनाने में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles