spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व नौकरानी ने दो साथियों संग रची थी साजिश:यमुनानगर में कारोबारी के घर लूट का खुलासा, घर की पूरी जानकारी का उठाया फायदा




यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाईवुड कारोबारी भुवनेश्वर बंसल के घर हुई लूट की वारदात में जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात की मास्टरमाइंड घर में पहले काम कर चुकी नौकरानी थी, जिसने अपने दो साथियों के साथ लूट की। वह काफी समय तक बंसल परिवार के यहां काम कर चुकी थी, इसलिए उसे घर की बनावट, कमरों की स्थिति और जेवर व अन्य कीमती सामान कहां रखा जाता है, इसकी पूरी जानकारी थी। इसी के चलते आरोपियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब परिवार शहर से बाहर था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नौकरानी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर की थी लूट शुक्रवार देर रात करीब दो बजे महिला अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर कारोबारी के घर पहुंची थी। सबसे पहले आरोपियों ने घर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड रोशन लाल को निशाना बनाया। धारदार हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट की गई और उससे मकान की चाबियां छीन ली गईं। इसके बाद एक आरोपी गार्ड की निगरानी करता रहा, जबकि महिला और दूसरा युवक चाबियां लेकर घर के अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि घर की पूरी जानकारी होने के कारण आरोपियों ने महज पांच से दस मिनट के भीतर अलमारी और अन्य स्थानों से जेवर व कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद तीनों आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। लूटे के सामान की बरामदगी का प्रयास वारदात के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने मकान मालिक भुवनेश्वर बंसल को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फुटेज में महिला ने भी अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था ताकि उसकी पहचान न हो सके। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व नौकरानी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और लूटे गए जेवर व अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास जारी है। यह भी जानकारी मिली है कि तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles