spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जलालाबाद में पति-पत्नी हेरोइन सहित गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागे, सड़क खराब होने से बाइक समेत गिरे




जलालाबाद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी घुबाया की टीम ने बाइक पर सवार एक पति-पत्नी को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सड़क खराब होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस चौकी घुबाया के प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि गांव मौजेवाला के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक पति-पत्नी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर सड़क खराब होने के कारण बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। पुलिस कर रही मामले की जांच महिला पुलिस कर्मियों और अन्य अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र कृष्ण सिंह और परमजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी गोबिंद नगरी, शिव मंदिर के पास, जलालाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles