![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में सेक्टर-7 के प्राइवेट बैंक के ATM पर देर रात चोरी की कोशिश की गई। आरोपी पहले कस्टमर की तरह ATM बूथ के अंदर दाखिल हुआ और मशीन से पैसे निकालने की कोशिश करता रहा। कैश नहीं निकला तो वह बाहर गया, ईंट-पत्थर उठाकर वापस लौटा और ATM पर हमला कर दिया। आरोपी ने मशीन तोड़कर अंदर रखा कैश निकालने की कोशिश की। पूरी घटना ATM बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह बैक अधिकारी को घटना की जानकारी मिली, तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फुटेज से आरोपी की पहचान की कोशिश चल रही है। रात में हुई ATM पर तोड़फोड़ बैंक अधिकारी विपिन भाटिया ने बताया कि पिपली रोड पर उनके बैंक का ATM बूथ है। रात के समय युवक ने मशीन के साथ तोड़फोड़ की। आरोपी ने ATM से कैश यानी चोरी की काेशिश की। सुबह सूचना मिलते ही बैंक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। यहां मशीन क्षतिग्रस्त मिली। कैश निकालने के बहाने आया आरोपी शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी अकेला ही बूथ पर कैश निकालने आया था। उसने चश्मा पहन रखा था। पहले उसने मशीन के बटन दबाकर पैसे निकालने की कोशिश की। काफी देर तक कोशिश करने के बाद कैश नहीं मिली तो बाहर आ गया। यहां से डंडा और ईंट-पत्थर लेकर वापस आया। मशीन को पहुंचाया नुकसान इसके बाद आरोपी ने मशीन पर कई वार किए ताकि उसे तोड़कर अंदर रखे कैश तक पहुंच सके। हालांकि मशीन को नुकसान पहुंचा, लेकिन आरोपी कैश निकालने में सफल नहीं हुआ। उधर, पुलिस ने शिकायत पर थाना सिटी थानेसर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान में लगी पुलिस सेक्टर-7 पुलिस चौकी के इंचार्ज PSI अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीपी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास की सीसीटीवी फुटेज की खंगाली जा रही है।
Source link







