spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कॉमनवेल्थ में हरियाणा का दम:झज्जर में डॉ अरविंद शर्मा ने कहा,हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक इसका प्रमाण




कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सभी पदक विजेताओं, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने दुनिया के बड़े मंच पर दिखाया हरियाणा का दम कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में सात स्वर्ण सहित 11 पदक जीतना पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर दुनिया के बड़े खेल मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों की भूमिका भी बेहद अहम रही है। महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक जीते, बल्कि प्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा की नई मिसाल भी कायम की है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि बेटियों को सही अवसर, प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें तो वे हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा सकती हैं। नायब सरकार खिलाड़ियों को दे रही बेहतर सुविधाएं डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। खेलो इंडिया जैसी योजनाओं और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन से देश की युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है। गांवों और छोटे शहरों से निकलकर हरियाणा के खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। हर प्रतिभाशाली युवा को मिले बेहतर प्रशिक्षण और अवसर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर प्रतिभाशाली युवा को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की खेल प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। डॉ. अरविंद शर्मा ने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का तिरंगा ऊंचा करते रहेंगे और प्रदेश का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles