spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में सोते समय बुजुर्ग पर रॉड- डंडों से हमला:नकदी छीनी; भाड़ावास रोड पर ROB के पास लगाने गए थे टीन शेड




रेवाड़ी में बुजुर्ग पर रॉड व डंडों से हमला कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग भाड़ावास रोड पर आरओबी के पास साथियों के साथ टीन शैड लगाने गए थे। रात को वहीं दुकान पर सो गए। रात करीब 12.30 बजे तीन युवक आए और पैसे मांगें। इनकार करने पर आरोपियों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान साथी तो बचकर भाग गए, परंतु बुजुर्ग पर हमला कर उसकी जेब से कैश निकाल लिया। आरोपियों ने जाते -जाते आगे पैसे नहीं देने पर मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के जाने के बाद साथियों ने घायल अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। मामले की शिकायत सेक्टर-3 चौकी पुलिस को दी दे गई। आधी रात सोते हुए को जगाया फिरोजपुर झिरका के वार्ड-3 निवासी बुजुर्ग राकेश ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह एक कंपनी में टीन शैड लगाने का काम करता है। उन्हें भाड़ावास रोड पर आरओबी के पास टीन शैड लगाना था। एक जुलाई की शाम साथियों के साथ वहां पहुंचे। काम करने के बाद रात को वहीं एक दुकान में सो गए। रात करीब साढ़े 12 बजे आदर्श नगर निवासी हिमांशु अपने दो- तीन साथियों के साथ वहां आया और हमें जगाया। पैसे देने से इंनकार पर हमला हमें जगाने के बाद आरोपियों ने पैसे मांगें। हमारे इंनकार करने पर रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मेरे साथी तो किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भाग गए। आरोपियों ने मेरे हाथ-पैर, सिर और कमर पर हमला किया। जिससे मैं जमीन पर गिर पड़ा और आरोपियों ने मेरी जेब से 700 रुपए निकाल लिए। जाने से पहले आरोपियों ने आगे से पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उनके जाने के बाद मेरे साथियों ने घायल अवस्था में मुझे अस्पताल पहुंचाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles