![]()
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 21 अप्रैल से होने वाली सेकेंडरी (10वीं)/सीनियर सेकेंडरी (12वीं) एवं गुरूकुल/विद्यापीठ की द्वितीय वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 17 अप्रैल से बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाइव होंगे। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में जिलास्तर पर 22 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन परीक्षाओं में लगभग 6298 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 10वीं के 1972 तथा 12वीं के 4326 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (नियमित/मुक्त विद्यालय) एवं गुरूकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) की द्वितीय वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) कल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होंगे। सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 1 मई तक संचालित होंगी। ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। सभी परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आउट ए-4 साइज पेपर पर डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। यदि उनके विवरणों में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय में संपर्क करते हुए शुद्धि करवा लें। सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति उपरांत फोटो व हस्ताक्षर में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी
उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति उपरांत फोटो व हस्ताक्षर में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारण से रोका गया है तो ऐसे परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में व्यक्तिगत तौर पर वांछित साक्ष्यों/दस्तावेज सहित उपस्थित होकर अपना प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते है। दिव्यांग परीक्षार्थी को यदि लेखक की आवश्यकता है तो वह परीक्षा आरंभ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय या परीक्षा केन्द्र पर वांछित साक्ष्यों/दस्तावेज सहित उपस्थित होकर लेखक की अनुमति लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309, सेकेंडरी शाखा की ईमेल assec@bseh.org.in, सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in व हरियाणा मुक्त विद्यालय की ई-मेल adhos@bseh.org.in पर तुरंत संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
Source link
हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे लाइव:डाउनलोड कर पाएंगे विद्यार्थी, प्रदेश में 22 सेंटर बनाए, 6298 परीक्षार्थी देंगे 21 से एग्जाम






