spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में छात्र ने नहर में छलाई छलांग:मां को किया वीडियो कॉल, हिमाचल जाने से मना करने पर उठाया कदम, सर्च ऑपरेशन जारी




फाजिल्का जिले में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने आज नहर में छलांग लगा दी। छात्र ने अपनी मां को वीडियो कॉल पर नहर में कूदते हुए दिखाया। बता दे कि यह घटना तब हुई जब उसकी मां ने उसे दोस्त के साथ हिमाचल घूमने जाने से मना कर दिया था। छात्र की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दे कि गीतांजलि एन्क्लेव निवासी 17 वर्षीय युवराज शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में दसवीं का छात्र है। 15 अप्रैल को घोषित सीबीएसई परीक्षा परिणामों में युवराज ने शानदार अंक प्राप्त किए थे। अच्छे परिणाम आने की खुशी में युवराज ने अपनी मां से कहा कि उसका दोस्त हिमाचल घूमने जा रहा है और वह भी उसके साथ जाना चाहता है। मां को वीडियो कॉल किया और लगाई छलांग हालांकि, मां ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए उसे अकेले जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवराज ने अपनी मां को वीडियो कॉल किया और लाइव रहते हुए नहर में छलांग लगा दी। दसअसल आज दोपहर छात्र अपनी स्कूटी लेकर हनुमानगढ रोड से गुजरती मलूकपुरा माईनर पर काला टिब्बा कच्चे रास्ते पर पहुंचा।
छात्र को खोजने के प्रयास जारी इस दौरान मां को वीडियो काल करके फिर से हिमाचल जाने के लिए रुपए मांगें जब उसकी मां ने उसे समझाया तो वह नहीं माना और वहीं बूट जुराबे उतारकर मां के सामने ही नहर में छलांग लगा दी। इधर उसकी मां तुरंत अपने किसी पडोसी संग मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवासमिति के सदस्यों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। इकलौता बेटा था वहीं गोताखोरों द्वारा छात्र की लगातार तलाश की जा रही है। इधर उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल था बताया जाता है कि उसकी मां का अपने पति से तलाक हो चुका है और वह अपनी मां के पास ही रहता था जो कि उसका इकलौता बेटा था



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles