![]()
भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) प्रशासन ने छात्रों की बढ़ती मांग के मद्देनजर पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दखिलों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई तय की है।
.
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल व एडमिशन कोओर्डिनेटर प्रो. सुरेद्र कौशिक ने बताया कि पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की कक्षाएं विकएंड (सप्ताहांत) शनिवार व रविवार को संचालित होंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा सभी कोर्सेज मार्केट एवं इंडस्ट्री में रोजगार की डिमांड के मुताबिक प्रारंभ किए गए हैं। अब यूनिवर्सिटी के साथ किसी भी कॉलेज में डिग्री कोर्स में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय डिप्लोमा कोर्स करने का बेहतर एवं सुअवसर प्रदान करने वाला प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है। जिसमें अब विद्यार्थी एक साथ दो कोर्स कर समय की बचत के साथ अपनी कार्य कुशलता, शैक्षणिक योग्यता एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का दोहरा अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
यूजी कोर्स की रिक्त सीटों पर दाखिला 30 तक उन्होंने कहा कि सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रोफेशनल तथा कोई भी योग्य अभ्यार्थी इन डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपने कार्य कुशलता के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी कोर्सेज में रिक्त सीटों के दाखिलों की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस दौरान इच्छुक अभ्यार्थी संबंधित विभागों अथवा विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। रिक्त सीटों पर चयनित छात्रों की सूचि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे संबंधित विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। सफल छात्रों को उसी दिन रजिस्ट्रेशन फीस व कोर्स फीस जमा करवानी होगी।







