spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमेरिका के खुलासे के बाद होशियारपुर SHO हटाया:अटॉर्नी जनरल ने कहा था- 4 लाख डॉलर फिरौती मांगी, लाइन हाजिर किया




होशियारपुर के पुलिस थाना टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को 4 लाख डॉलर की फिरौती केस में लाइन हाजिर कर दिया गया है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागरा का नाम लिया था। इसमें भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई मामलों में ट्रायल की बात कही गई। इसके बाद बुधवार को जालंधर रेंज के DIG नवीन ने SHO को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया। वहीं, गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि उनके नाम से अमेरिका से वीडियो वायरल हो रहा है। उनको इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। एजेंसी से बात करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उनके किसी खाते में कभी कोई पैसा नहीं आया। ये आरोप निराधार हैं। अमेरिका के अटॉर्नी का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब में मामला गरमा गया है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने X पर पोस्ट कर भ्रष्ट पुलिस मुलाजिमों को लेकर AAP की मान सरकार को घेरा है। DIG ऑफिस से जारी आदेश…. DIG के आदेश में अहम बातें… दावा- 4 लाख डॉलर फिरौती मांगी
अमेरिकी जांच एजेंसी के मुताबिक नेटवर्क ने भारत में मौजूद कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों का भी इस्तेमाल किया। चार्जशीट में पंजाब पुलिस से जुड़े गुरिंदरजीत सिंह नागरा नाम के अधिकारी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि कैलिफोर्निया में रहने वाले एक व्यक्ति से 4 लाख अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगने के लिए उसका इस्तेमाल किया गया। पीड़ित को धमकी दी गई थी कि रकम नहीं देने पर पंजाब में रह रहे उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। किस नेता ने क्या कहा… मजीठिया बोले- वैश्विक स्तर पर बदनामी हुई
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि गोल्डी बराड़, लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के बाद अब पंजाब पुलिस का एक अधिकारी भी एफबीआई की जांच के दायरे में आ गया है। इससे पंजाब पुलिस की वैश्विक स्तर पर बदनामी हुई है और यदि एफबीआई इस इंस्पेक्टर को अमेरिका ले जाती है, तो आम आदमी पार्टी, गैंगस्टरों और पुलिस के बीच की सांठगांठ पूरी दुनिया के सामने उजागर हो जाएगी। वड़िंग बोले- सरकार दागी अफसरों को बचा रही
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि एफबीआई की चार्जशीट ने आम आदमी पार्टी सरकार के साफ सुथरे शासन के दावों की पोल खोल दी है। इंटरनेशनल गैंगस्टर वसूली सांठगांठ को उजागर करने के अलावा, इसने चार लाख डॉलर के वसूली रैकेट में पंजाब पुलिस के एक अधिकारी की कथित भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मान सरकार दागी अधिकारियों को बचा रही है और विपक्ष के खिलाफ पुलिस को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। इसलिए CM और पंजाब पुलिस को तुरंत इस पर जवाब देना चाहिए। ———– ये खबर भी पढ़ें… गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने पहली बार चार्जशीट दाखिल की है। इसमें दावा है कि हत्या का आदेश भारतीय जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और फरार चल रहे गोल्डी बराड़ ने दिया था। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई भारतीय जेल में रहते हुए भी अपने अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क चला रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles