spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ BJP पार्षद के खिलाफ EC में शिकायत:AAP नेता बोले- 10वीं का फर्जी सर्टिफिकेट दिया, संधू ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश




चंडीगढ़ के धनास वार्ड से नगर निगम चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह कुक्की ने भाजपा पार्षद कुलजीत सिंह संधू के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस और राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुलजीत सिंह संधू ने चुनाव नामांकन के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी गलत जानकारी दी और 10वीं पास होने का कथित तौर पर फर्जी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया। कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में वह और कुलजीत सिंह संधू, दोनों धनास वार्ड से उम्मीदवार थे। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र दाखिल करना होता है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य जानकारी देनी होती है। संधू ने अपने शपथ पत्र में उल्लेख किया था कि उन्होंने नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 10वीं पास बताना तथ्यों के विपरीत शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम चुनाव के समय कुलजीत सिंह संधू 10वीं पास नहीं थे। उनका कहना है कि यदि उन्होंने वर्ष 2021 में बाद में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की, तो नामांकन के दौरान शपथ पत्र में स्वयं को 10वीं पास बताना तथ्यों के विपरीत था। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कुलदीप सिंह ने पुलिस और राज्य चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि कुलजीत सिंह संधू ने किस संस्थान से पढ़ाई की, 10वीं की परीक्षा कब और कहां दी तथा उन्हें प्रमाणपत्र किस आधार पर जारी किया गया। RTI के तहत भी दस्तावेज हासिल करेंगे शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि जांच में प्रमाणपत्र फर्जी या गलत तरीके से जारी किया गया पाया जाता है, तो इसे तैयार करने और उपलब्ध कराने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह इस मामले में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत भी दस्तावेज हासिल करेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने चुनाव जरूर हार लिया था, लेकिन यह शिकायत किसी निजी कारण से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए की है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश वहीं, भाजपा पार्षद कुलजीत संधू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने वार्ड के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया है। उनके अनुसार, इसी वजह से राजनीतिक विरोधी उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी नहीं की है और मामले की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles