spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में बुजुर्ग महिला का अपहरण:इलाज और अल्ट्रासाउंड के नाम पर ले गए हरिद्वार, प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ गवाही देने का बनाया दबाब




पानीपत के एक निजी अस्पताल के खिलाफ झूठी गवाही, वीडियो और दस्तावेज तैयार करवाने के षड्यंत्र के तहत 73 साल की एक बुजुर्ग महिला का उसकी मर्जी के खिलाफ अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने स्वास्थ्य जांच और अल्ट्रासाउंड का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को पहले हरिद्वार और फिर दिल्ली बंधक बनाकर रखा। इस पूरी साजिश का खुलासा तब हुआ जब डरी-सहमी बुजुर्ग महिला ने रेवाड़ी जाकर अपने बेटे को पूरी आपबीती सुनाई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़ित बेटे की शिकायत पर नामजद महिला एजेंट शिल्पा और उसके साथी रविन्द्र गुलिया के खिलाफ अपहरण व जबरन डराने-धमकाने का केस दर्ज कर लिया है। आयुष्मान भव अस्पताल में इलाज के बहाने घर से ले गए थे आरोपी थाना सेक्टर-29 पानीपत पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में गांव बिहोली निवासी रामफल ने बताया कि उनकी 73 वर्षीय माता छन्नो देवी सेना की ECHS योजना की लाभार्थी हैं। गत 11 जून को आरोपी रविंद्र गुलिया और शिल्पा उनकी मां को घर से पानीपत के आयुष्मान भव अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर लेकर आए थे। 13 जून को रामफल अपनी मां से मिलने अस्पताल के कमरा नंबर 10 में गया, जहां वे दाखिल थीं। अल्ट्रासाउंड की बात कहकर गायब किया शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह 15 जून को दोबारा अस्पताल पहुंचा, तो उसे बताया गया कि उसकी मां को अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। जब 2-3 घंटे तक वे वापस नहीं लौटीं, तो रामफल को शक हुआ। अस्पताल में दोबारा कड़ाई से पूछने पर पता चला कि बुजुर्ग महिला वहां दाखिल ही नहीं थीं। घबराए बेटे ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 पर कॉल की। पुलिस की दखल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिल्पा और रविंद्र गुलिया बुजुर्ग महिला को अपने साथ हरिद्वार ले गए हैं। जब फोन पर संपर्क किया गया, तो आरोपियों ने कहा कि वे कल सुबह तक उन्हें वापस ले आएंगे। इसके बाद 16 जून की रात को आरोपी बुजुर्ग महिला को थाने लेकर पहुंचे, जहां से बेटा उन्हें घर ले आया। रेवाड़ी जाकर खुला राज- डरा-धमकाकर हरिद्वार और दिल्ली में रखवाया, कोरे कागजों पर लिया अंगूठा घर आने के बाद बुजुर्ग महिला इतनी डरी और सहमी हुई थी कि उसने कुछ नहीं बताया। उसका मन बहलाने के लिए उसकी बेटी उषा देवी उसे अपनी ससुराल रेवाड़ी ले गई। जब 4 जुलाई को रामफल अपनी मां से मिलने रेवाड़ी गया, तो बुजुर्ग मां ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि रविंद्र गुलिया और शिल्पा उसे उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन हरिद्वार और दिल्ली लेकर गए थे, जहां उन्हें डराया-धमकाया गया था। महिला ने खुलासा किया कि इस अपहरण की वारदात से करीब 8-10 दिन पहले भी आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनसे कुछ कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाया था और एक वीडियो भी बनाई थी, जिसमें आरोपियों ने अपनी मर्जी के अनुसार बुजुर्ग महिला से एक अस्पताल के खिलाफ जबरन झूठे बयान दिलवाए थे। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी यही नहीं, आरोपियों ने बाद में पीड़ित के गांव आकर भी बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित बेटे रामफल की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी रविंद्र गुलिया और शिल्पा के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles