![]()
पलवल में कैंप थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से तीन माह पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। दो नशा तस्कर दोस्तों ने पैसों के लेनदेन को लेकर दिल्ली में हत्या कर शव को कैंप थाना क्षेत्र में फेंका था। कैंप थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को कैंप थाना अंतर्गत पन्ना विहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का लहूलुहान शव मिला था। व्यक्ति के सिर, शरीर और पैरों पर तेजधार हथियार के गहरे जख्म थे। कॉलोनी निवासी हिमांशु की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा दिल्ली सीआईए रोहिणी टीम ने 11 जून को हथियारों की तस्करी के आरोप में दिल्ली के शाहबाद डेरी निवासी सुजीत उर्फ साधु और राजा बाबू उर्फ करण को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने जब आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपने साथी की हत्या कर शव को पलवल में फेंकने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली के नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी रूप सिंह की हत्या की थी। रुपए हड़पने पर किया था मर्डर पुलिस पूछताछ में सुजीत और राजा बाबू ने बताया कि वे गांजा बेचने का धंधा करते हैं। मृतक रूप सिंह उनके लिए ओडिशा से गांजा लाने का काम करता था। मार्च 2026 में आरोपी सुजीत ने रूप सिंह को गांजा लाने के लिए 60 हजार रुपए दिए थे, जिसे रूप सिंह ने हड़प लिया था। इसी रंजिश के चलते 6 अप्रैल को आरोपियों ने रूप सिंह को तुगलकाबाद पुराने किले के पास एक पार्क में बुलाया। वहां पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने बीयर की बोतल और चाकू से हमला कर रूप सिंह को लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हेलमेट लगा स्कूटी पर पलवल लाए थे शव आरोपियों ने कबूला कि वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से साजिस रची और बेहोशी की हालत में लहुलुहान रुप सिंह को उसी की स्कूटी पर रात के अंधेरे में बीच में हेलमेट लगाकर बिठाया और पलवल तक मृत अवस्था में ले आए। पलवल के अगवानपुर गांव केपास गंदे नाले पर स्थित पन्ना कॉलोनी में खाली प्लाट में शव को फेंककर फरार हो गए। आरोपी मृतक की जेब से उसके मोबाइल फोन व 700 रुपये भी निकाल कर अपने साथ ले गए।
Source link
पलवल में तीन माह बाद खुला ब्लाइंड मर्डर केस:दिल्ली से लाकर फेंका शव, रुपयों के विवाद में की हत्या, दो नशा तस्कर अरेस्ट






